अक्षय नवमी पर भंडारा का आयोजन
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र में अक्षय नवमी का व्रत विधि-विधान के साथ आंवला के पेड़ के नीचे विद्वानों द्वार
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र में अक्षय नवमी का व्रत विधि-विधान के साथ आंवला के पेड़ के नीचे विद्वानों द्वारा पूजा पाठ कर मनाया गया। इसी कड़ी में राधाकृष्ण ठाकुड़वाड़ी सिमराही बाजार में अशोक कुमार भगत के सौजन्य से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर उन्होंने बताया कि हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को अक्षय नवमी के रूप में मनाया जाता है। वहीं विद्वानों ने बताया कि आंवला वृक्ष में भगवान विष्णु सहित कई देवताओं का वास होता है। मान्यता के अनुसार सतयुग का आरंभ इसी दिन को माना गया है। इसी दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने का विधान है। ऋग्वेद और आयुर्वेद में भी आंवले के फल का प्रयोग करने से मानव शरीर को आरोग्य प्रदान करता है। साथ ही मानव शरीर में प्रतिरोधक क्षमता में व्यापक रुप से बढ़ोतरी ही होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश दास एवं उनके सहयोगी की अहम भूमिका रही।