पोलियो अभियान की शुरूआत
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र में पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पांड
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 07:47 PM (IST)
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र में पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पांडे तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामप्रसाद मेहता ने नगर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 70 पर बच्चों को पोलियो की दवा की दो बूंद पिलाकर की। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए घर-घर टीम के सदस्य जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक खिलाएंगे। इसके अतिरिक्त मोबाइल टीम, ट्रांजिट टीम एवं पर्यवेक्षक भी अभियान की सफलता के बाबत लगाए गए हैं। हालांकि पोलियो के एक भी नए मामले अब तक नहीं मिले है। बावजूद अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें