प्रकाश पर्व पर सिखों ने निकाली प्रभातफेरी
सुपौल। सिख समुदाय के पहले गुरु श्रीगुरुनानक देवजी महाराज के प्रकाश पर्व पर स्थानीय सिख समाज के
सुपौल। सिख समुदाय के पहले गुरु श्रीगुरुनानक देवजी महाराज के प्रकाश पर्व पर स्थानीय सिख समाज के महिला-पुरुष और बच्चों के द्वारा सोमवार को प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी प्रखंड मुख्यालय के थाना रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु ¨सह सभा से निकलकर हाई स्कूल रोड, मेला ग्राउंड होते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंची। जगह-जगह संगत का स्वागत किया गया। स्वागत के बाद गुरुद्वारे में सुखमणी साहिब, जापजी साहिब, आनंद साहिब पाठ के बाद दिवान सजाया गया। दिवान में गुरुनानक देव जी महाराज के महिमा का व्याख्यान किया गया। अरदास के बाद कड़ा प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर गुरुद्वारा के सरदार हरिभजन ¨सह ने बताया कि गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व 23 नवंबर को मनाया जायेगा। इसके लिए 5 दिनों तक प्रभातफेरी निकाली जायेगी। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार सजेगा और लंगर की सेवा की जायेगी। इस अवसर पर गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से सजाया जायेगा और बच्चों की और से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। प्रभात फेरी में सरदार कुलदीप ¨सह, जसवंत ¨सह, बबलू ¨सह, रणदीप ¨सह, हरिभजन ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, स्वर्ण ¨सह, जवाहर ¨सह, मनजीत ¨सह, गुरदीप ¨सह, मंजीत कौर, स¨तदर कौर, हरजीत कौर आदि शामिल थे।