भाजपा महासम्मेलन की सफलता पर हुई चर्चा
सुपौल। विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय भपटियाही के प्रांगण में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा का लोक
सुपौल। विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय भपटियाही के प्रांगण में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा का लोकसभा स्तरीय बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किरण कुशवाहा ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, जिला महामंत्री किरण कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष लाजवंती झा, रितु रागिनी, किरण कुमारी, विनीता बंदना, मनीषा, रंजना कुमारी, चंचला मेहता, अरुण आनंद, राधेश्याम मेहता, सत्य नारायण शर्मा, संतोष सोनू, सुशील मेहता, अनमोल भारती, लक्ष्मी नारायण मेहता आदि उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से सहरसा में 28 नवंबर को महिला मोर्चा के प्रमंडल स्तरीय महासम्मेलन की सफलता पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला मोर्चा के प्रमंडल स्तरीय महासम्मेलन में जिलेभर से महिलाओं को अधिकाधिक संख्या में जाने की जरूरत है ताकि यह महासम्मेलन सफल हो सके। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से इस महासम्मेलन में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री किरण कुमारी ने किया।