योजना क्रियान्वयन को लेकर वार्ड सभा का आयोजन
सुपौल। पिपरा प्रखंड के रतौली पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन के लिए वार्ड सभा
सुपौल। पिपरा प्रखंड के रतौली पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन के लिए वार्ड सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के वार्ड नंबर 7 संस्कृत मध्य विद्यालय रतौली में वार्ड सदस्य बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री सात निश्चय पेयजल, पक्कीकरण गली नाली योजना केन्द्रीय क्रियान्वयन हेतु प्रबंध समिति का गठन किया गया। जिसमें सचिव पद हेतु अनिल कुमार यादव का सर्वसम्मति से चयन किया गया और सदस्य पद हेतु मो. ईसमाईल, ममता देवी, आशा देवी, नुनु देवी तथा मीना देवी चुने गए। इस वार्ड के वार्ड सदस्य बबली देवी को अध्यक्ष बनाया गया। इस सभा में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा सभा में 8 विभिन्न योजनाओं का चयन किया गया। आम सभा में मुखिया पति बीरबल राय, पूर्व सरपंच शिवनारायण मुखिया, रामबहादुर यादव, मनोज कुमार मुखिया, गजेन्द्र यादव, मो. रज्जाक, लक्ष्मी शर्मा, सियाराम मुखिया, जोगेन्द्र मुखिया, बरीशलाल शर्मा आदि मौजूद थे।