Move to Jagran APP

स्थानान्तरण पर किशोर न्याय परिषद् के प्रधान मजिस्ट्रेट को दी गई विदाई

जागरण संवाददाता सुपौल किशोर न्याय परिषद् के प्रधान मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्र को स्थानान्त

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 12:39 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 12:39 AM (IST)
स्थानान्तरण पर किशोर न्याय परिषद् के प्रधान मजिस्ट्रेट को दी गई विदाई
स्थानान्तरण पर किशोर न्याय परिषद् के प्रधान मजिस्ट्रेट को दी गई विदाई

जागरण संवाददाता, सुपौल: किशोर न्याय परिषद् के प्रधान मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्र को स्थानान्तरण के मौके पर सोमवार को विदाई दी गई। इस मौके पर किशोर न्याय परिषद् के कार्यालय कक्ष में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अपने तीन साल के कार्यकाल में प्रधान मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्र ने महत्वपूर्ण फैसले सुनाकर एक लकीर खींच दी। इन्होंने किशोर न्याय अधिनियम के प्रति लापरवाह अधिकारियों पर कानून का डंडा चलाया तो कई ऐसे फैसले देकर जेजेबी के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। कानूनी दांवपेंच के जानकार वकीलों की भूमिका को न्यून किया। वहीं अभिभावकों की सहभागिता पर जोर दिया एवं न्यायिक जटिल प्रक्रिया को कम करते हुए त्वरित निष्पादन जोर दिया। उन्होंने सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय के सिद्धांत को सदैव ध्यान रखा। इन्होंने तीन साल तीन महीने में 265 वादों का निष्पादन किया, जिसमें 54 वादों में किशोर को सजा दी। शराब तस्करों एवं असामाजिक तत्वों द्वारा नाबालिगों को विधि विरुद्ध कार्य करने के लिए उकसाने पर इन्होंने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 78 के तहत कई मामलों में वयस्क पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश थाने को दिया। ये नियमित जेल, पर्यवेक्षण गृह, सुरक्षित स्थानों का निरीक्षण किया करते थे। वक्ताओं ने उनके द्वारा अपने कार्य काल में किए गए कृत्य की चर्चा संबोधन में की। कार्यक्रम को प्रभारी सहायक निदेशक ऋषभ कुमार, परिषद के सदस्य भगवान पाठक, बाल संरक्षण पदाधिकारी भास्कर कश्यप, अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी अरविद कुमार पांडे, पीओ विक्रम कुमार सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रवीण राही, ओम प्रकाश पाण्डेय, रामशंकर झा, विनय कुमार भगत, योगानन्द पाठक, वर्षा रानी, राहुल कुमार, सुधांशु कुमार सुमन, श्रवण कुमार, कुणाल कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.