ऐतिहासिक होगा लोरिक महोत्सव, जोर-शोर से चल रही तैयारी
बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सौजन्य तथा जिला प्रशासन सुपौल के आयोजन में लोरिक धाम में लोरिक महोत्सव 2019 का आयोजन 20 से 22 दिसंबर 2019 तक किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी हरदी दुर्गा स्थान स्थित मां वन दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सामाजिक बैठक में लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार ने दी।
जागरण संवाददाता, सुपौल: बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सौजन्य तथा जिला प्रशासन सुपौल के आयोजन में लोरिक धाम में लोरिक महोत्सव 2019 का आयोजन 20 से 22 दिसंबर 2019 तक किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी हरदी दुर्गा स्थान स्थित मां वन दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सामाजिक बैठक में लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार ने दी। बताया कि जिला पदाधिकारी महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित लोरिक महोत्सव 2019 काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री प्रमोद कुमार करेंगे। वहीं बतौर मुख्य अतिथि उर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री सह सुपौल जिला प्रभारी मंत्री डॉ. रमेश ऋषिदेव मंचासीन रहेंगे। उद्घाटन समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रसीद और विशिष्ट अतिथि स्थानीय सांसद दिलेश्वर कामैत, पिपरा विधायक यदुवंश कुमार यादव, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, त्रिवेणीगंज विधायक वीणा भारती, छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. एन. के. यादव, डॉ. संजीव कुमार सिंह, नूतन सिंह आमंत्रित रहेंगे। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए 07 समिति बनाई गई है। महोत्सव के तीनों दिन कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से चर्चित पहलवान हिस्सा लेंगे। कहा कि सरकार के जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी आम-आवाम को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों का स्टाल लगेगा। जिसका विधिवत उद्घाटन 21 दिसंबर को जिला पदाधिकारी सुपौल के द्वारा किया जाएगा। महोत्सव में 02 बजे दिन से 07 बजे संध्या तक कला, संस्कृति की टीम द्वारा वीर लोरिक के जीवनगाथा, हमारा बिहार प्यारा बिहार, एक भारत श्रेष्ठ भारत, संस्कृति, सभ्यता, राष्ट्रप्रेम, शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, जनसंख्या नियंत्रण, बिहार गौरव गान, सामाजिक कुरीति, जल-जीवन हरियाली योजना सहित सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित गीत-संगीत, नाटक आदि प्रस्तुत किए जाएंगे। संध्या के 07 बजे से रात्रि के 10 तक धारावाहिक एवं ़िफल्मी जगत के नामचीन कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में कोसी के लाल, विशिष्ट व्यक्ति व पदाधिकारी, द्वितीय दिन साधु-समाज व छात्र-छात्राएं तथा समापन समारोह में आयोजक मंडल सहित अन्य को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में जगदीश प्रसाद यादव, ह्रदय नारायण मुखिया, अरुण यादव, जय प्रकाश यादव, मोती यादव, शम्भू यादव, कृष्ण कुमार, देवेन्द्र यादव, आलोक यादव, रामचन्द्र कामत, नरेश कुमार राम, फुलेन्द्र यादव, राजेन्द्र प्रसाद, मनोहर साह, नरेश सिंह, सुशील कुमार, मु. कलीम, जय शंकर मंडल, जिवनेश्वर पाठक, प्रशम प्रकाश, नरेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।