Move to Jagran APP

संत रविदास की जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

संवाद सूत्र छातापुर (सुपौल) प्रखंड के राजेश्वरी पश्चिमी पंचायत स्थित बिशुनिया गांव में संत सम्रा

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 12:35 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 12:35 AM (IST)
संत रविदास की जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प
संत रविदास की जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

संवाद सूत्र, छातापुर (सुपौल) : प्रखंड के राजेश्वरी पश्चिमी पंचायत स्थित बिशुनिया गांव में संत सम्राट रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदत्त राम ने किया एवं संचालन राष्ट्रीय युवा महासंघ के अध्यक्ष ई. एलके निराला ने किया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के मार्गदर्शक दिलीप यादव, वीरेंद्र राम एवं सुभाष यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम को मुख्य रूप से ब्रजेश कुमार, मयंक राम, ममता कुमारी, दुर्गेश राम, आनंद यादव, बिदेश्वरी चौपाल, लक्ष्मण दास, मनोज राम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत संत सम्राट रविदास के चित्र पर माल्यार्पण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रविदास द्वारा किए गए सामाजिक-धार्मिक कार्य की विस्तृत व्याख्या की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी दोहराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिलीप यादव ने बताया कि हमलोग अपने महापुरुषों के इतिहास को समझकर उस पर चलने का प्रयास करेंगे तभी हमारा मकसद पूरा हो सकता है। तभी दलित शोषित वंचित को अपना अधिकार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के एनके निराला ने कहा संत रविदास के समय समाज में व्याप्त जाति प्रथा छुआछूत चरम सीमा पर थी। उस समय उन्होंने आंदोलन का शंखनाद किया था। ---

loksabha election banner

---पौधा रोपण --

संवाद सूत्र, करजाईन बाजार(सुपौल): 22 से 27 फरवरी तक चलाए गए बिहार पुलिस सप्ताह के तहत करजाईन थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने पौधारोपण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने लोगों से पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। हर एक आदमी को पौधे लगाने चाहिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण अनिवार्य है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोग कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में पर्यावरण को स्वच्छ रखकर हम बीमारियों से बच सकते हैं। इस मौके पर एकराम खान, शिवशंकर राम, उपेंद्र सहनोगिया, सुमन कुमार, अजित कुमार, संजीत कुमार, नंद कुमार मेहता, उपेंद्र सहनोगिया, डब्ल्यू कुमार यादव आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.