पारदर्शिता के साथ करें दाखिल-खारिज
सुपौल। अनुमंडल कार्यालय स्थित भूमि सुधार उपसमाहर्ता के वेश्म में अनुमंडल स्तरीय राजस्व पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमि सुधार उप समाहर्ता अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षात्मक बैठक हुई।
सुपौल। अनुमंडल कार्यालय स्थित भूमि सुधार उपसमाहर्ता के वेश्म में अनुमंडल स्तरीय राजस्व पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमि सुधार उप समाहर्ता अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षात्मक बैठक हुई। समीक्षा उपरांत भूमि सुधार उप समाहर्ता ने कर्मियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भूमिहीन लाभुकों को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अंचल कार्यालय द्वारा किए जा रहे दाखिल-खारिज के मामले को पारदर्शिता व निष्पक्ष तरीके से निष्पादित करने का निर्देश निर्मली व मरौना प्रखंड के अंचलाधिकारी को दिया गया। सक्षम प्राधिकार तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय में चल रहे अपीलीय वादों के एलसीआर ससमय भेजने का भी निर्देश दिया गया। कहा कि क्षेत्र में भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर ही मारपीट खून-खराबा जैसी घटनाएं हो रही है। ऐसे में राजस्व से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। मौके पर अंचलाधिकारी निर्मली र¨वद्र कुमार चौपाल, मरौना अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार यादव, राजस्व कर्मचारी रमेश गुप्ता, बूचाय राम, उमेश कुमार, जोगेंद्र कुमार, श्यामदेव, विजय कुमार ¨सह आदि उपस्थित थे।