Move to Jagran APP

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सुपौल में मनाई गई जयंती

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल की अध्यक्षता में पिपरा बाजार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 09:25 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 09:25 PM (IST)
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सुपौल में मनाई गई जयंती
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सुपौल में मनाई गई जयंती

जागरण संवाददाता, सुपौल: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल की अध्यक्षता में पिपरा बाजार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन कुमार चंद ने कहा कि नेताजी सदैव हमलोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे।

loksabha election banner

उन्होंने मातृभूमि के लिए त्याग तप एवं संघर्ष किया था। वहीं भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कुमार सुमन ने कहा कि आंदोलन में देश के युवाओं को जोड़कर नेताजी ने आजाद हिद फौज की स्थापना की थी। इसके जरिये उन्होंने देश के उस समय दिनरात एक कर दिए जब देश में अंग्रेजी हुकूमत का बोलबाला था। उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर देश को संबल बनाने का काम किया और साथ ही ऐसा संदेश दिया जिससे अंग्रेज कांप गए। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक सम्राट ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश के अग्रणी नेता सुभाष चंद्र बोस जी थे। इनके द्वारा जय हिद का नारा राष्ट्रीय नारा बना। वहीं जिलामंत्री सुमन कुमार ने कहा कि राष्ट्र भक्ति के कारण सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी उन्होंने देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा पिपरा पूरब मंडल अध्यक्ष राज कुमार पोद्दार, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार मंडल, सुरेश कुमार सिंह, जिला महामंत्री सुनील कुमार मंडल, पिपरा पूरब मंडल अध्यक्ष बैजनाथ कुमार, विजय शर्मा, अशोक डे, चंदन कुमार, रमेश यादव, नीतीश कुमार शर्मा, पवन नायक, शिबू पासवान, पारस पासवान सहित कई कार्यकर्ता रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.