Move to Jagran APP

मन की बात-मोदी के साथ अभियान की हुई शुरूआत

जागरण संवाददाता, सुपौल: भारत के मन की बात-मोदी के साथ अभियान की शुरूआत मंगलवार को भाजपाई

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 12:47 AM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 12:47 AM (IST)
मन की बात-मोदी के साथ अभियान की हुई शुरूआत
मन की बात-मोदी के साथ अभियान की हुई शुरूआत

जागरण संवाददाता, सुपौल: भारत के मन की बात-मोदी के साथ अभियान की शुरूआत मंगलवार को भाजपाईयों द्वारा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय स्टेशन चौक पर एकत्र हुए जहां से अभियान की शुरूआत की गई। राष्ट्रव्यापी यह अभियान सुपौल विधानसभा के अलावा पिपरा, निर्मली, त्रिवेणीगंज एवं छातापुर में शुरू किया गया है। जो एक माह तक चलेगा। इस दौरान नरेन्द्र मोदी के पांच वर्ष के सुशासन सबका साथ-सबका विकास में आम लोगों की जन भागेदारी को लेकर उनका रूझान पत्र के माध्यम से सभी विधानसभा में बक्शा के माध्यम से एकत्र किया जाएगा। जन सुझाव के अनुरूप शासन कैसा हो यह आगामी दिनों लागू किया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक विकास किया है। लोगों का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है और देश में पुन: नरेन्द्र मोदी की सरकार बनेगी। पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार ने कहा कि देश की प्रगति में जन भागीदारी हो इसको लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। एनडीए शासन ही बिहार को आगे ले जाएगा। पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि देश में सामान नागरिक संहिता लागू होना चाहिए। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनना चाहिए। राष्ट्र विरोधी ताकत एवं अर्थव्यवस्था को कमजोर करने वालों संगठनों व संस्थाओं रोक लगनी चाहिए। बोले कि सुपौल में मेडिकल कॉलेज, हाइडैम का निर्माण होगा और यह मोदी सरकार के पुन: सत्ता में आने पर ही संभव है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान, जिला उपाध्यक्ष मनोज पाठक, बलराम कामत, सुमन कुमार चंद, रणधीर ठाकुर, विमलेन्दु ठाकुर, राजधर यादव, भगवान चौधरी, राहुल झा, विमल मोहनका, महेश देव, जगदीश ठाकुर, संजय राम, परमानंद ¨सह, सरोज झा आदि मौजूद थे। राघोपुर संवाददाता के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय के आवास पर उनकी नेतृत्व में मन की बात को लेकर मंगलवार को एक सुझाव पेटी रखा गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देश के आलोक में अपने अपने विचारों को पर्ची में भर के गिरा। पर्ची भरने वालों में छातापुर विधानसभा प्रभारी प्रो. बैद्यनाथ प्रसाद भगत, जिला उपाध्यक्ष सचिन माधोगड़िया, सियाराम भगत उमेश गुप्ता, भूपेंद्र मंडल, आशीष चौधरी, कुंदन, विवेक, राजेश कुमार मंडल, बबलू कुमार, राजाराम मंडल, महेश शर्मा रवि सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.