एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प होगा पूरा : मुन्ना
भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय सहित अन्य ने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। जिलाध्यक्ष ने बिहार से रामविलास पासवान नित्यानंद राय अश्विनी चौबे गिरिराज सिंह आरके सिंह तथा रविशंकर प्रसाद को मंत्री बनाए जाने पर भी खुशी का इजहार करते हुए इसके लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि इससे बिहार के विकास में काफी तेजी आएगी। बधाई देने वालों में जिला महामंत्री सुशील कुमार मोदी विजय कुमार सिंह प्रभु कुमार मेहता राधेश्याम मेहता मुकेश कुमार मेहता मदन राय आदि शामिल हैं। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन माधोगरिया ने मोदी सरकार 2 के शपथ ग्रहण पर लोगों के बीच मिठाई बांट खुशी का इजहार किया। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर बोले मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण का फल एक न एक दिन मिल ही जाता है। मौके पर सियाराम भगत उमेश गुप्तागोपाल चांदशुभंकर सिंहसंजय सेन आदि मौजूद थे।
जेएनएन, सुपौल: पूर्व विधायक सह भाजपा नेता किशोर कुमार मुन्ना ने ऐतिहासिक जनमत के साथ केंद्र में दूसरी बार एनडीए 2 सरकार के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर नरेन्द्र मोदी को बधाई व शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल बिहार के सभी मंत्रियों रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, आरके सिंह, अश्विनी कुमार चौबे और नित्यानंद राय को शुभकामनाएं दी हैं। मुन्ना ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार को चुना है मोदी सरकार एक बार फिर से उस पर खरा उतरने का काम करेगी। इस बार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास ही देश का मूल मंत्र साबित होगा। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में अनुभव व नई ऊर्जा, उत्साह का समन्वय हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रीगण देश के चतुर्दिक विकास व प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के आह्वान को साकार करेंगे। कहा कि नरेंद्र मोदी ने जिस वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न, सुरक्षित भारत की नींव रखी है, उसके बल पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प अवश्य पूर्ण होगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी उनके नेतृत्व में अनेक जनहितकारी कार्य सम्पन्न होंगे जिससे जनता का विकास व कल्याण होगा और भारत पुन: विश्वगुरु बनेगा।
--------------------------
बंटी मिठाई, बधाईयों का तांता
भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय सहित अन्य ने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। जिलाध्यक्ष ने बिहार से रामविलास पासवान, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, गिरिराज सिंह, आरके सिंह तथा रविशंकर प्रसाद को मंत्री बनाए जाने पर भी खुशी का इजहार करते हुए इसके लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि इससे बिहार के विकास में काफी तेजी आएगी। बधाई देने वालों में जिला महामंत्री सुशील कुमार मोदी, विजय कुमार सिंह, प्रभु कुमार मेहता, राधेश्याम मेहता, मुकेश कुमार मेहता, मदन राय आदि शामिल हैं। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन माधोगरिया ने मोदी सरकार 2 के शपथ ग्रहण पर लोगों के बीच मिठाई बांट खुशी का इजहार किया। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर बोले मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण का फल एक न एक दिन मिल ही जाता है। मौके पर सियाराम भगत, उमेश गुप्ता,गोपाल चांद,शुभंकर सिंह,संजय सेन आदि मौजूद थे।