मदन मोहन झा के चयन पर बधाई
सरायगढ़: बिहार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष मदन मोहन झा को बनाए जाने पर सरायगढ़-भपटियाही प्र
सरायगढ़: बिहार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष मदन मोहन झा को बनाए जाने पर सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी है। प्रदेश महासचिव राजनारायण प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि प्रो. सूर्यनारायण मेहता, प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सावित्री देवी, वीरेंद्र कुमार ¨सह, लक्ष्मी प्रसाद यादव, मु. तजमुलम हुसैन, जितेंद्र प्रसाद यादव, राजकुमार विश्वास, मु. इकबाल हुसैन, कमल किशोर शर्मा ने सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में कांग्रेस के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि इससे आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को काफी फायदा होगा। एक सुलझे हुए नेता के हाथ में प्रदेश का कमान जाने से निचले स्तर तक के कार्यकर्ता गदगद हैं।