जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा ने गिनाई सरकार की उपलब्धि
जागरण संवाददाता, सुपौल: नगरपरिषद के वार्ड नंबर 36 सुकमारपुर में बुधवार को भाजपा के नगर अध्यक्ष महेश
जागरण संवाददाता, सुपौल: नगरपरिषद के वार्ड नंबर 36 सुकमारपुर में बुधवार को भाजपा के नगर अध्यक्ष महेश देव की अध्यक्षता में संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र के 4 साल की उपलब्धियों से नगरवासियों को अवगत कराया। मौके पर विधानसभा विस्तारक चंद्रवीर कामत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को लोग हाथों-हाथ ले रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि नोटबंदी, जीएसटी, सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से जहां देश की आंतरिक स्थिति में सुधार हुई है। वही सरकार के विदेश नीतियों ने भारत का मान सम्मान दुनिया में बढ़ाया है। नगर अध्यक्ष महेश देव ने केंद्र सरकार के 4 वर्षों में किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि इन 4 वर्षों में एनडीए की सरकार ने शासक नहीं बल्कि प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा की है। खासकर मजदूर, किसान, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा लोगों के लिए सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं में यहां के लोगों की दशा और दिशा को बदल दी है। कई ऐसी योजनाएं सरकार ने संचालित की है जो जिससे आम लोग सीधे तौर पर लाभान्वित हुए हैं। वहीं वार्ड नंबर 7 में अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष लक्ष्मी रावत तथा वार्ड नंबर 2 में नगर महामंत्री विमलेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में तथा वार्ड नंबर 19 और 18 में जिला उपाध्यक्ष बलराम कामत के नेतृत्व में संपर्क अभियान चलाया गया। मौके पर रितु रागनी, मुकेश ठाकुर, बेचन पासवान, राजू पासवान, दिनेश शर्मा, उर्मिला देवी, अमेरिका देवी, विलास मुखिया, नंदे पंडित, देव नारायण राम, जितेंद्र कुमार, अशोक पांडे, लालेश्वर पंडित समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।