संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत
गर थाना के तेलकथु निवासी बुटन यादव के 22 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव की शनिवार की रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी थी मौत के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी थी परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतक अभी अविवाहित था। वह दो भाईयों व एक बहन में सबसे छोटा था। घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की रात मृतक धर्मेंद्र यादव खाना खाने के पश्चात सोने चला गया। रविवार की सुबह जब धर्मेंद्र काफी देर तक सोकर नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गये जहां पहले ही धर्मेद्र की निधन हो चूका था।घटना के बाद तेलकथु गांव में शोक की लहर दौड़ गयी थी परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार गांव स्थित श्मशान में कर दिया गया है
सिवान। एमएच नगर थाना के तेलकथु गांव में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक गांव के ही बुटन यादव का पुत्र धर्मेंद्र यादव (22) है। बताया जाता है कि धर्मेंद्र शनिवार की रात भोजन करने के बाद सोने चला गया। रविवार की सुबह देर तक नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए। दरवाजा खोजने के बाद परिजन उसे मृत अवस्था में पाए। इस घटना के बाद परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। धर्मेंद्र दो भाई एवं एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। ग्रामीणों के सहयोग से उसका दाह संस्कार कर दिया गया।