Move to Jagran APP

बिहार में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में युवती को निर्वस्त्र कर पीटा, तनाव

बिहार के सिवान में अतिक्रमण हटाने के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। इस क्रम में दबंगों ने पुलिस-प्रशासन के समक्ष एक युवती को निर्वस्त्र कर पीटा। घटना के बाद इलाके में तनाव है।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 27 Apr 2018 09:15 PM (IST)Updated: Fri, 27 Apr 2018 10:39 PM (IST)
बिहार में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में युवती को निर्वस्त्र कर पीटा, तनाव
बिहार में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में युवती को निर्वस्त्र कर पीटा, तनाव

सिवान [जेएनएन]।  बिहार में दबंगों ने एक युवती को सरेआम निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई  कर दी। बीच- बचाव करने आए उसके परिजनों को भी दबंगों ने पीटा। देखते-देखते दो पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। घटना में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दबंगों ने युवती को एफआइआर दर्ज नहीं कराने की धमकी दी। लेकिन, उसने एफआइआर दर्ज करा दिया।  इसके बाद उसकी परिवार सहित फिर से पिटाई कर दी गई।

loksabha election banner

खास बात यह है कि सिवान के लकड़ीनबीगंज प्रखंड की जगतपुरा पंचायत के जगतपुरा चौमुखा पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई यह घटना पुलिस व दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुई। स्थिति की नजाकत देख पुलिस-प्रशासन के लोग निकल भागे।

बताया जाता है कि 16 अप्रैल को एक पक्ष के आवेदन पर अंचलाधिकारी (सीओ) पंकज कुमार अतिक्रमण हटाने के लिए बिना नोटिस के जगतपुरा चौमुखा गए थे। इसके बाद लोगों ने एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगा कर उन्‍हें खदेड़ दिया। इसके बाद सीओ ने दोबारा उसी तरह की कार्रवाई करते हुए फिर अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया।

इसके बाद वहां तनाव बढ़ गया। इस दौरान एक पक्ष के मिलन सिंह तथा दूसरे पक्ष की एक महिला के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दबंगों ने महिला की पिटाई  कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। यह देख सीओ फरार हो गए। इस बीच दबंगों ने पिटाई के दौरान महिला को निर्वस्‍त्र कर दिया।

घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में तनाव है।

दबंगों ने महिला को एफआइआर दर्ज करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। उसने मिलन सिंह, अरविंद सिंह, प्रशांत कुमार, अभिमन्यु कुमार, अमित सिंह सुमित सिंह तथा संजीत सिंह को आरोपित किया है। इससे बौखलाए दबंगों ने महिला व परिजनों को फिर से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.