Move to Jagran APP

वज्रपात से महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

संसू आंदर (सिवान) असांव थाना क्षेत्र के झंडा छपरा गांव में शनिवार की शाम वज्रपात से एक

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 09:52 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 09:52 PM (IST)
वज्रपात से महिला की मौत, आधा दर्जन घायल
वज्रपात से महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

संसू, आंदर (सिवान) : असांव थाना क्षेत्र के झंडा छपरा गांव में शनिवार की शाम वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन महिलाएं झुलसकर घायल हो गईं। घायल महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान झंडा छपरा गांव निवासी धर्मनाथ राम की आरती देवी के रूप में हुई जबकि घायलों की पहचान चंद्रमा राम की पत्नी शिवकुमारी देवी, संजय राम की पत्नी पनवा देवी, राजेश राम की पत्नी रेणु देवी, सुशील राम की पत्नी संजू देवी, अशोक राम की पत्नी ज्ञांती देवी एवं रामकिशोर राम की पत्नी फुलवा देवी शामिल हैं। बताया जाता है कि सातों महिलाएं डेहुरा गांव में शिवचर्चा कर अपने घर लौट रहीं थी। इसी बीच तेज आंधी के साथ वर्षा होने लगी। इस दौरान वज्रपात होने से आरती देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शिवकुमारी देवी, पनवा देवी, रेणु देवी, संजू देवी, ज्ञांती देवी एवं फुलवा देवी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए दरौली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने सभी की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजनों की चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन

loksabha election banner

असांव थाना क्षेत्र के झंडा छपरा निवासी आरती देवी की वज्रपात से हुई मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों की चीत्कार से गांव में शोक का माहौल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतका आरती देवी को दो पुत्र व एक पुत्री है। प्रखंडों में गरज के साथ हुई वर्षा, गर्मी से मिली राहत

जासं, सिवान : पिछले एक सप्ताह से सक्रिय मानसून का असर शनिवार को भी दिखा। जिले के कुछ प्रखंडों में गरज के साथ वर्षा हुई। वज्रपात के कारण आंदर में एक महिला की मौत हो गई और छह महिलाएं घायल हो गईं। हालांकि इस दौरान मुख्यालय में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई, लेकिन लोगों को गर्मी से निजात मिली। पूरे दिन धूप नहीं निकली। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून की वर्षा के बाद किसान खेतों में नमी के बाद मक्का व धान की बोआई में जुट गए हैं। शनिवार को कई किसान जिनकी नर्सरी में धान का बिचड़ा तैयार हो गया है, वे लोग नहर, नलकूप व निजी पंपसेट के जरिए खेतों में पानी भरकर धान की रोपनी में जुटे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.