Move to Jagran APP

बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तनाव

सिवान : हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव में रविवार की दोपहर दो पक्षों में बच्चों के बीच हुए विवा

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 09:05 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 09:05 PM (IST)
बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तनाव
बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तनाव

सिवान : हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव में रविवार की दोपहर दो पक्षों में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर तनाव हो गया। इस कारण गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आनन फानन में हुसैनगंज थाना मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में लग गई। वहीं इस पथराव में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना रही। घायलों में एक पक्ष के रामेश्वर राम, गोपाल राम, सोनू राम, प्रेमनाथ राम, कृष्णा राम और तारा देवी शामिल हैं।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार क्यामुद्दीन और रामेश्वर राम के घर के बच्चे शनिवार को गोली खेल रहे थे। इसी बीच क्यामुद्दीन के घर के अफरोज ने बच्चों को डांट कर भगा दिया और उनकी पिटाई की। इसके बाद बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया गया। वहीं रविवार को गोपाल अपने घर से जब अफरोज के मकान के सामने से गुजर रहा था तो अफरोज और फहीम ने मिलकर गोपाल की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए और दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में रामेश्वर राम, गोपाल राम सहित आधा दर्जन लोग के शरीर में चोट आईं। इसके बाद घायलों ने स्थानीय थाना को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जांच को गए एएसआई ने बताया कि क्यामुद्दीन के मकान के आगे ईंट के टुकड़े फेंके हुए थे। अगर ईंट चलेंगे तो जमीन पर कहीं ना कहीं गड्ढे या उसके निशान होंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। वहीं क्यामुद्दीन के मकान के आगे कुछ ईंट को तोड़ने के निशान थे। जिससे यह साफ प्रतीत हो रहा था कि ईंट को फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर प्रेषण तक गांव में पुलिस का कैंप जारी था। जबकि घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.