कार्य में लापरवाही बरतने पर नपे तीन पुलिस पदाधिकारी
सिवान: कार्यों में लापरवाही बरतने पर एसपी नवीन चंद्र झा ने महादेवा ओपी के तीन पुलिस पदाधिकारियों को
सिवान: कार्यों में लापरवाही बरतने पर एसपी नवीन चंद्र झा ने महादेवा ओपी के तीन पुलिस पदाधिकारियों को एक साथ सस्पेंड कर दिया है। तीनों पुलिस पदाधिकारियों को अलग अलग कार्यों में लापरवाही के आरोप में एसपी ने सस्पेंड किया है। इनमें महादेवा ओपी में तैनात एसआई अमरेंद्र ¨सह, एएसआई कमलेश्वर प्रसाद व एएसआई संजय कुमार यादव शामिल है। एएसआई संजय कुमार यादव की लापरवाही के कारण कुछ दिन पूर्व एक बंदी भाग निकला था, जिस कारण उन्हें सस्पेंड किया गया है। जबकि एसआई अमरेंद्र ¨सह ने एक मामले में अनुसंधान के क्रम में लापरवाही बरती थी। इस कारण उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है। जबकि एएसआई कमलेश्वर प्रसाद को महादेवा में रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। एक साथ तीन पदाधिकारियों के सस्पेंड किए जाने से महादेवा ओपी सहित पूरे पुलिस महकमे में हलचल है।