Move to Jagran APP

बिहार: शोभा यात्रा को लेकर दो पक्षों में तनाव, आगजनी व पथराव

रामनवमी जुलूस को लेकर बिहार के सिवान जिले में तनाव पैदा हो गया है। उपप्रदवियों ने कई वाहन को आग के हवाले कर दिया है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 06:09 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 10:42 PM (IST)
बिहार: शोभा यात्रा को लेकर दो पक्षों में तनाव, आगजनी व पथराव
बिहार: शोभा यात्रा को लेकर दो पक्षों में तनाव, आगजनी व पथराव

पटना [जागरण टीम]। बिहार के सिवान जिले में शोभा यात्रा को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव उत्‍पन्‍न हो गया है। इसी तनाव की आड़ में उपद्रवियों ने आगजनी व पथराव किया। कई गाडि़यों को आग के हवाले कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, एमएच नगर थाना क्षेत्र के निजामपुर कर्बला समीप शनिवार को श्रीराम जन्मोत्सव के पूर्व निकाली गई बाइक शोभा यात्रा को दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा रोक दिए जाने के बाद दोनों पक्षों में तनाव हो गया। देखते ही देखते बात पथराव तक बढ़ गई। इसके बाद शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया।
उपद्रवियों ने एक प्राइवेट स्कूल में पथराव कर वहां तोडफ़ोड़ किया और स्कूल के बाहर खड़ी दो स्कूली वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव किए गए।
मामले की जानकारी जैसे ही जिला मुख्यालय को हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वहां मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हुई। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएम महेंद्र कुमार, एसपी नवीन चंद्र झा एएसबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
घटना में स्थानीय थानाध्यक्ष अतुल राज और दो जवानों को भी चोट आई है। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना थी। खबर प्रेषण तक आसपास के सभी थाना की फोर्स और डीएम, एसपी ने कैंप किया हुआ था। वहीं गांव में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 144 लागू कर दिया गया है। मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि प्राथमिकी की कार्रवाई चल रही थी। मामले में दो घायल यासीन मियां और शाहरुख खान को चोट लगी थी।

मामले में बताया जाता है कि रामनवमी जुलूस को लेकर शनिवार को हियुवा द्वारा निजामपुर में बाइक रैली निकाली गई थी। काफी संख्या में युवा बाइक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए थे। बाइक रैली जैसे ही निजामपुर कर्बला के पास पहुंची सूचना मिली की दूसरे पक्ष के लोगों ने सड़क में बांस और डंडा लगाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव हो गया। बाइक रैली में शामिल लोग रैली को आगे ले जाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद मामला देखते देखते पथराव तक पहुंच गया। पथराव के बाद वहां भगदड़ मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस पर भी पथराव किया गया। पथराव में थानाध्यक्ष को चोट आई और वे घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मुख्यालय को दी। 

loksabha election banner

सूचना पाकर एएसपी कार्तिकेय शर्मा, एसडीएम अमर समीर घटना स्थल पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया और पांच-पांच की संख्या में बाइक जुलूस को पास करवाया। इस घटना में निजामपुर में पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।
स्थिति अभी नियंत्रित है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि 90 से ज्यादा पर प्राथमिकी की कार्रवाई चल रही है। गांव में फिलहाल 144 लगा दिया गया है। थानाध्यक्ष को हल्की चोट आई है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
नवीन चंद्र झा,
एसपी, सिवान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.