किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
सिवान। महाराजगंज के पटेढ़ा तथा भगवानपुर प्रखंड के महम्मदपुर व सराय पड़ौली में हुए पंचायत
सिवान। महाराजगंज के पटेढ़ा तथा भगवानपुर प्रखंड के महम्मदपुर व सराय पड़ौली में हुए पंचायत उपचुनाव के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक आंकलन में जुट गए हैं। मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारी में अंतिम चरण में है। महाराजगंज में किसान भवन तथा भगवानपुर हाट के बीआरसी में शनिवार को मतगणना सुबह सात बजे से होगी। बज्रगृह की सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात किया गया है। मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
भगवानपुर हाट की दो पंचायतों महम्मदपुर में सरपंच एवं सरायपड़ौली के बीडीसी भाग संख्या 3 के मतों की गिनती शनिवार को की जाएगा। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रवि सिन्हा ने बताया कि गुरुवार को हुए चुनाव में उपयोग की गई ईवीएम को बीआरसी में स्थापित बज्रगृह में सुरक्षा यवस्था के बीच रखा गया है। वहीं पर शनिवार को ऊपरी तल पर गिनती की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि मतगणना सुबह 7 बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए सात टेबल बनाए गए हैं। 18 कर्मियों को गणना में लगाया गया है। गिनती तीन चक्र में की जाएगी। मतगणना अवधि में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
चुनाव परिणाम के आंकलन में जुटे प्रत्याशी व समर्थक :
महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा पंचायत के मुखिया का ताज किसके सिर होगा, यह फैसला आज होगा। किसान भवन में कड़ी सुरक्षा में मतगणना होगी। बीडीओ रवि कुमार ने बताया कि परिणाम दो घटा में घोषित हो जाएगा। ज्ञात हो कि मुखिया पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर शाही के निधन के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसी पद के लिए 28 जुलाई को मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक चुनाव परिणाम का आंकलन में जुट गए हैं।