राजद ने मनाई संत रविदास की जयंती
प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार को राजद नेताओं द्वारा संत रविदास की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
सिवान । प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार को राजद नेताओं द्वारा संत रविदास की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। रघुनाथपुर बाजार में राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर यादव के नेतृत्व में संत रविदास की जयंती मनाई गई। अमवारी गांव में राजदेव बौद्ध, हरपुर में नागेंद्र मांझी के नेतृत्व में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक हरिशंकर यादव ने उन्हें महान व्यक्ति बताया तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर यादव लाल साह, चंद्रमा राम, विनोद कुमार मांझी, श्रीराम साह, राजेश यादव, साकिर यादव, शाहबाज खान, आफाक अहमद, नजरुल हक, अमीर सेराज, साकिर अंसारी, असफाक अख्तर, लाल बाबू यादव, ओसियर यादव, मंजेश राम, ललन पुष्कर, विक्रम राम समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।