प्रदेश में गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में राजद का धरना
सिवान : प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित बालू-गिट्टी के कृत्रिम अभाव, प्रदेश में गिरती विधि-व्यवस्था तथ
सिवान : प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित बालू-गिट्टी के कृत्रिम अभाव, प्रदेश में गिरती विधि-व्यवस्था तथा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को समाहरणालय पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने की। धरने को संबोधित करते हुए
पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा बालू खनन पर रोक लगा कर नए नियम बनाने के कारण समूचे प्रदेश में निजी तथा सरकारी निर्माण कार्य ठप है। असंगठित श्रमिकों का रोजगार छिन गया है। उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विधायक हरिशंकर यादव ने कहा कि बिहार सरकार हर मुद्दे पर असफल है। विधायक सत्यदेव ¨सह ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। जिलाध्यक्ष ने सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए व्यवसायियों, मजदूरों, किसानों से 21 दिसंबर को बिहार बंद में
सहयोग देने का आह्वान किया। धरने को पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, लीलावती गिरि, ओसिहर यादव, नंदजी राम, शरीफ खान, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, राजकिशोर यादव, परवेज आलम, महफूज आलम, विजय जायसवाल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर अजय जायसवाल गुड्डू,
कमलेश बैठा, धर्मनाथ राय, एहतेशामुल हक सिद्दीकी, अजय चौहान, संजय कुशवाहा, प्रमोद कुमार, अनिल यादव, धनंजय कुशवाहा, सारिक इमाम, शैलेंद्र यादव, चंद्रिका राम, लालबाबू चौधरी, शंभू गुप्ता, अश्वथामा यादव, रंजीत यादव, हरिश्चंद्र जायसवाल आदि उपस्थित थे।