शेखपुरा में विरोध मार्च में राजद तथा सीपीआइ ने कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई
शेखपुरा। महंगाई के खिलाफ रविवार को शेखपुरा में राजद तथा सीपीआइ ने संयुक्त विरोध मार्च निकाला। बाद में विरोध स्वरुप प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस की खुलकर धज्जियां भी उड़ाई गया।
शेखपुरा। महंगाई के खिलाफ रविवार को शेखपुरा में राजद तथा सीपीआइ ने संयुक्त विरोध मार्च निकाला। बाद में विरोध स्वरुप प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस की खुलकर धज्जियां भी उड़ाई गया। आंदोलन में शामिल नेताओं-कार्यकर्ताओं ने न तो शारीरिक दूरी का ख्याल रखा और न ही मास्क लगाया। स्टेशन रोड में राजद तथा सीपीआई कार्यालयों से दोनों का जत्था अलग-अलग निकला और दल्लू चौक पर पटेल जी की मूर्ति के समक्ष सभी एक हो गये। विरोध मार्च में शामिल लोगों ने केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
इसमें राजद के प्रमंडलीय प्रभारी शोभा प्रकाश तथा शेखपुरा जिला के प्रभारी महेंद्र विद्यार्थी भी शामिल हुए। इसमें जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, रामनरेश यादव, धनमंती देवी, सुनील कुमार साव के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता, समर्थक शामिल हुए। सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे के साथ कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। राजद तथा सीपीआइ के नेताओं ने नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। इसमें नेताओं ने एनडीए सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। डीजल-पेट्रोल की रोज बढ़ रही कीमत सरकार ने इसे अपनी तिजोरी भरने का साधन बना लिया है।
रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय से थोड़ी दूर अंबेडकर चौक पर साइकिल एवं सर पर गैस सिलेंडर लेकर पैदल मार्च किया। केंद्र और राज्य सरकार के नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में दुर्गा मंदिर चौक पर पीएम एवं सीएम का पुतला दहन किया गया। प्रखंड उपाध्यक्ष लाल बाबू ने कहा कि हर दिन पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का असर गरीब जनता एवं किसानों के जेब पर पड़ रहा है। मौके पर राजद जिला सचिव अमृत राम, जिला उपाध्यक्ष विनोद राम, अमृत राम, मोहन यादव, गणेश राम एवं प्रखंड राजद सदस्य मौजूद थे।