सीसी कैमरे की निगरानी में होगा रावण वध
सिवान : विजयादशमी रावण वध समिति की बैठक समिति के वरीय उपाध्यक्ष राजीव रंजन राजू के गांधी
सिवान : विजयादशमी रावण वध समिति की बैठक समिति के वरीय उपाध्यक्ष राजीव रंजन राजू के गांधी मैदान स्थित आवास पर मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विकास कुमार ¨सह (जीसू) ने की। इसमें दशहरा के अवसर पर समिति द्वारा आयोजित रावण वध कायर्क्रम के सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 30 सितंबर की संध्या में नगर के वीएम उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में रावण वध का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रावण दहन कार्यक्रम की निगरानी सीसी कैमरे से की जाएगी। इस वर्ष मुजफ्फरपुर से आए कलाकारों ने पुतला निर्माण का शुरू कर दिया है। इस वर्ष रावण का 75 फीट, मेघनाथ का 70 फीट तथा कुंभकर्ण का 65 फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है।
जिला प्रशासन भी रावण वध को लेकर बहुत ही सजग है तथा सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर महासचिव कैलाश कश्यप, उपाध्यक्ष रत्नेश ¨सह, सदस्य सचिन कुमार ¨सह, अजीत कुमार ¨सह, प्रदीप तिवारी, विनोद ¨सह, बच्चा ¨सह आदि उपस्थित थे।
शरारती तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर
दारौंदा (सिवान) : थाना परिसर में मंगलवार को सीओ अशोक चौधरी तथा प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें दोनों त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति भंग करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस की नजर शरारती तत्वों पर रहेगी।
बैठक में बीडीओ रीता कुमारी, मंडल अध्यक्ष ब्रजनंदन ¨सह, मुखिया राम कृष्ण ¨सह, राजेंद्र मांझी, संजय प्रसाद, धनु कुमार भारती, रवि कुमार ¨सह, जब्बार हुसैन, हीरालाल प्रसाद, पूर्व मुखिया मनोज राय विद्यार्थी, जाकिर हसन दिलावर,जयप्रकाश ¨सह, वीरेंद्र ¨सह, दिनेश राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।