Move to Jagran APP

21 व 22 को होगा रानी सती शरद महोत्सव का आयोजन

21 व 22 को होगा राणी सती शरद महोत्सव का आयोजन निकलेगी शोभा यात्रा जासं सिवान शहर के श्रद्धानंद बाजार में 21 और 22 दिसंबर को श्रीनारायण मंडल द्वारा राणी सती शरद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य राजीव कुमार झुनझुनवाला ने बताया कि 21 दिसंबर को प्रात 6 बजे श्रीदादी मंदिर फतेहपुर से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा फतेहपुर से शुरू होकर अस्पताल रोड़ होते हुए बड़हरिया मोड़ थाना रोड़ सब्जी मार्केट होते हुए श्रद्धानंद बाजार पहुंचेगी। तत्पश्चात दादीजी का मंगल पाठ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी। आनंद कुमार गोल्यान ने बताया कि संध्या 7 बजे से लेकर 22 दिसंबर को रात्रि

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 05:49 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 05:49 PM (IST)
21 व 22 को होगा रानी सती शरद महोत्सव का आयोजन
21 व 22 को होगा रानी सती शरद महोत्सव का आयोजन

सिवान। शहर के श्रद्धानंद बाजार में 21 और 22 दिसंबर को श्रीनारायण मंडल द्वारा रानी सती शरद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य राजीव कुमार झुनझुनवाला ने बताया कि 21 दिसंबर को प्रात: 6 बजे श्रीदादी मंदिर, फतेहपुर से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा फतेहपुर से शुरू होकर अस्पताल रोड होते हुए बड़हरिया मोड़, थाना रोड, सब्जी मार्केट होते हुए श्रद्धानंद बाजार पहुंचेगी। तत्पश्चात दादीजी का मंगल पाठ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी। आनंद कुमार गोल्यान ने बताया कि संध्या 7 बजे से लेकर 22 दिसंबर को रात्रि 8 बजे तक कलाकारों द्वारा दादीजी का भजन कीर्तन का आयोजन होगा। इसमें मुम्बई से अंबरीश कुमार मंगल पाठ वाचक, कोलकाता से अनिल लाटा, दरभंगा से तरूण भारोदिया और कोलकाता से आराधना नृत्य नाटिका ग्रुप भाग ले रही है। कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोजन को सफल बनाने में पप्पू बजाज, सुनील कुमार अग्रवाल, छोटू पंसारी, रौनक केजरीवाल, गोलू गोल्यान सहित अन्य सदस्य सहयोग करेंगे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK