रामबदन ¨सह बने आत्मा के अध्यक्ष
सिवान। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता मे
सिवान। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड आत्मा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक हुई। इसमें प्रखंड आत्मा के अध्यक्ष पद पर भलुआ गांव निवासी राम बदन ¨सह को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। अध्यक्ष चुने जाने पर ¨सह ने कहा कि सभी को साथ मिलाकर कृषि के क्षेत्र में किसानों के लिए काम करेंगे।अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार ने अपना आवेदन दिया था, जिसमें मुख्य रूप से भलुआ के रामबदन ¨सह, नवलपुर के अक्षय ¨सह तथा सुंदरी के शक्ति सिन्हा ने नामांकन किया। इस मौके पर सीओ वकील ¨सह, कृषि पदाधिकारी नंदलाल राम, रवि शुक्ला,गुड्डू श्रीवास्तव,संजीव ¨सह, वंशी यादव, मुकेश राम, सुरेश महतो, फहीम आलम, प्रेम प्रकाश सोनी आदि मौजूद थे।