जांच टीम का खुलासा 250 उपभोक्ताओं का खाद्यान्न हड़प गए डीलर
सिवान : खाद्य सुरक्षा की जांच करने आई तीन सदस्यीय जांच टीम ने लकड़ीनबीगंज प्रखंड के खवासपुर पंचायत मे
सिवान : खाद्य सुरक्षा की जांच करने आई तीन सदस्यीय जांच टीम ने लकड़ीनबीगंज प्रखंड के खवासपुर पंचायत में डीलरों द्वारा 250 उपभोक्ताओं के खाद्यान्न में घोटाले को उजागर किया है। टीम ने बताया कि खवासपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8, 10 और 11 में 250
ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्हें आजतक न कूपन मिला है और ना ही खाद्यान्न। वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर शनिवार को तीन सदस्यीय जांच टीम ने खवासपुर पंचायत के वार्ड नं. 8, 10 तथा11 में पहुंच कर सघन जांच-पड़ताल की। जांच टीम के सदस्य भगवानपुर सह बसंतपुर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लालप्रताप ¨सह ने बताया कि जांच टीम में नबीगंज प्रखंड के सीओ पंकज कुमार तथा नबीगंज के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सियाराम रजक शामिलथे। यह रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस कार्रवाई से वंचित उपभोक्ताओं में आस जगी है, वहीं डीलरों में हड़कंप है।