Move to Jagran APP

सिवान में आठ मतों से जीत दर्ज कर प्रियंका बनीं नप की उप सभापति

नगर परिषद में करीब दो माह से उप सभापति पद के लिए चल रही खींचतान गुरुवार को समाप्त हो गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित मतदान में वार्ड संख्या छह की पार्षद प्रियंका देवी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी वार्ड संख्या सात की पार्षद रीता देवी को आठ मतों से हराकर नगर परिषद के उपसभापति की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 10:57 PM (IST)
सिवान में आठ मतों से जीत दर्ज कर प्रियंका बनीं नप की उप सभापति
सिवान में आठ मतों से जीत दर्ज कर प्रियंका बनीं नप की उप सभापति

सिवान । नगर परिषद में करीब दो माह से उप सभापति पद के लिए चल रही खींचतान गुरुवार को समाप्त हो गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित मतदान में वार्ड संख्या छह की पार्षद प्रियंका देवी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी वार्ड संख्या सात की पार्षद रीता देवी को आठ मतों से हराकर नगर परिषद के उपसभापति की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। प्रियंका को 22 मत मिले जबकि रीता देवी को 14 पार्षदों ने अपना वोट दिया। इसके पूर्व उप सभापति पद के चुनाव को लेकर सुबह से ही समाहरणालय परिसर में गहमागहमी का माहौल कायम था। चुनाव को लेकर निर्धारित समय सुबह 11 बजे 36 वार्ड के सभी पार्षद समाहरणालय सभागार में उपस्थित हो गए थे। इसके बाद नगर सभापति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद प्रियंका देवी व रीता देवी ने उप सभापति पद के लिए अपना नामांकन दर्ज कराया। नामांकन दर्ज कराने के बाद पर्यवेक्षक सह एडीएम रमण कुमार सिन्हा व निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा की उपस्थिति में गुप्त मतदान कराया गया। मतदान में सभी पार्षदों ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

बता दें कि नगर परिषद के 19 पार्षदों ने लिखित आवेदन देकर उप सभापति पर अविश्वास प्रस्ताव लाया था। पार्षदों ने उपसभापति पर भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार व राशि भुगतान की अनियमितता का आरोप लगाया था। वहीं सात दिसंबर को निवर्तमान उप सभापति बब्लू साह के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में बहुमत से पास हो गया था। अविश्वास प्रस्ताव पास होने के साथ ही नगर उप सभापति को कुर्सी गंवानी पड़ी थी। ज्ञात हो कि नगर परिषद क्षेत्र में कुल 38 वार्ड हैं। लेकिन दो पार्षदों द्वारा लेटर पैड के माध्यम से इस्तीफा दे दिया गया था। जिसका मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इसके बाद बचे 36 पार्षदों ने चुनाव की प्रक्रिया में भाग लिया।

आठ मतों से हराकर कुर्सी पर जमाया कब्जा :

उप सभापति पद के लिए हुए मतदान में जहां वार्ड संख्या छह की पार्षद प्रियंका देवी को 22 मत मिले, वहीं प्रतिद्वंद्वी वार्ड संख्या सात की रीता देवी को 14 वोट से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह प्रियंका देवी ने रीता देवी को आठ मतों से हराकर उप सभापति की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। निर्वाची पदाधिकारी रामबाबू बैठा ने बताया कि बिहार नगरपालिका अधिनियम के तहत मतदान के दौरान जिनका भी आधा से अधिक मत होता है, उनकी जीत मानी जाती है। इस तरह प्रियंका देवी को जहां 22 मत मिले हैं, वही रीता देवी को 14 वोट ही मिले। इसलिए प्रियंका देवी को उप सभापति बनाया गया। जीत की घोषणा के बाद प्रियंका देवी को प्रमाणपत्र दिया गया। साथ ही उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जीत दर्ज होने के बाद प्रियंका देवी ने बताया कि शहर का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा।

मतदान में इन पार्षदों ने लिया हिस्सा :

नप सभापति सिधु सिंह, वार्ड संख्या एक की पार्षद मंजू देवी, वार्ड संख्या दो की पार्षद लीसा लाल, वार्ड संख्या तीन की पार्षद नूर तारा, पार्षद बबीता देवी, पार्षद मंसूर आलम, सलीम सिद्दकी पिकू, बच्ची देवी, सोनी देवी, इरफान खान, रंजना श्रीवास्तव, उदय कुमार वर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, राजन साह, मोजस्सम परवीन, अनुराधा देवी, पवन कुमार, सत्यम भारतीय, रेनू देवी, जावेद अली, लाडली खातून, गीता देवी, प्रमीला देवी, शायदा खातून, सुफीया खातून, शहनाज बानो, नजमा खातून, सरोज देवी, शंभूशरण सिंह, अमित कुमार सोनू, राधिका देवी, जायदा खातून व मिनू देवी ने मतदान में हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.