Move to Jagran APP

सिवान में चंवर की ताल से वृद्ध का शव बरामद, एक दिन पहले से थे लापता

सिवान। थाना क्षेत्र के भलुई- खाप जतौर गांव के बीच चंवर की ताल से एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 11:10 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 11:10 PM (IST)
सिवान में चंवर की ताल से वृद्ध का शव बरामद, एक दिन पहले से थे लापता
सिवान में चंवर की ताल से वृद्ध का शव बरामद, एक दिन पहले से थे लापता

सिवान। थाना क्षेत्र के भलुई- खाप जतौर गांव के बीच चंवर की ताल से एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच की और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान खाप जतौर निवासी सीता चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर महिलाएं खेत में धान की रोपनी कर रही थीं। तभी ताल के किनारे उपलाता हुआ एक व्यक्ति का शव उनलोगों ने देखा। इसके बाद महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। बाद में ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त खाप जतौर निवासी सीता चौधरी के रूप में की। घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ मोहन पासवान ने शव को ताल से बाहर निकलवाया एवं पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सीता चौधरी के स्वजनों ने बताया कि वह मंगलवार सुबह ही घर से निकले थे और देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो चिता हुई। उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। उनकी मौत कैसे हुई है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के अनुसार दो माह पहले सीता चौधरी की पत्नी सोनामती देवी की मौत बीमारी से हुई थी। उन्हें दो पुत्रियों हैं जिनकी शादी हो चुकी है। बड़ी पुत्री की शादी दरौली थानाक्षेत्र के डरैली मठिया गांव तथा छोटी पुत्री की शादी गुठनी के ताली गांव में हुई है। घटना की जानकारी होते ही दोनों पुत्रियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। वहीं स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.