भाजपा की बैठक में चुनाव की तैयारी पर चर्चा
सिवान। बड़हरिया भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष प्रदीप ¨सह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर
सिवान। बड़हरिया भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष प्रदीप ¨सह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पूर्वी राज्यों में भाजपा की मिली सफलता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी गई। साथ ही बड़हरिया पंचायत के बीडीसी प्रेम प्रकाश सोनी को वाराणसी रेलवे परामर्शदात्री का सदस्य बनने पर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बड़हरिया मंडल दक्षिण के प्रभारी सह चंद्रवंशी संघ के जिला सचिव पूर्व मुखिया सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारों को सफल बनाने का काम प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी और संगठन की मजबूती तथा मिशन 2019 आगामी लोकसभा के चुनाव की तैयारी में अभी से जुट कर पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के काम में लग जाने का आह्वान किया। इस मौके पर बड़हरिया मंडल के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर साह, बड़हरिया मंडल महामंत्री सुदीश ¨सह, अनुरंजन मिश्रा, राजकिशोर ¨सह, राजेश गिरि, प्रेम सोनी,अभिषेक ¨सह, कन्हैया सोनी, सुरेश पांडेय, मनोज कुशवाहा, बाबूलाल प्रसाद, उपेंद्र मिश्रा, राजेश पांडेय, उप सरपंच ललन प्रसाद, साधु प्रसाद, रजत सोनी, शंकर सोनी,अजय कुमार, अशोक शर्मा, गोपाल, साहेबलाल, राजेश सोनी, परमात्मा सोनी, विनोद सोनी, नरेश चौधरी, मुन्ना यादव, कन्हैया, पंकज, संजय आदि उपस्थित थे।