रालोसपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
सिवान : स्थानीय गांधी मैदान स्थित रालोसपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सूरज गुप्ता की अध्यक्षता में पार्ट
सिवान : स्थानीय गांधी मैदान स्थित रालोसपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सूरज गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में अगले महीने चलने वाले सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव अवधेश कुशवाहा, गुलाम शाहिद, फारुकी, रेनु तिवारी, कपूरचंद प्रसाद, प्रवीण कुमार, सोनू गुप्ता, सुधीर कुमार, गीता देवी, विजय ¨सह, अमरेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
आइसा ने की छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग
सिवान : छात्र संगठन आइसा ने गुरुवार को डीएवी मोड पर नुक्कड़ सभा करके विश्वविद्यालय की समस्याओं पर प्रहार किया। इसके माध्यम से छात्रसंघ चुनाव कराने, विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने, सभी कालेजों में कक्षाएं नियमित चलाने, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के खाली पदों को भरने, छात्रावास, छात्रवृत्ति पुस्तकालय, प्रयोगशाला, शौचालय आदी की व्यवस्था को सु²ढ़ करने की मांग की। नुक्कड़ सभा में रामसागर पासवान, प्रदीप कुशवाहा, विकास यादव आदि उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
सिवान : सामाजिक संस्था सिवान जिला नागरिक विकास परिषद के तत्वावधान में फोटो जर्नलिस्ट जितेंद्र आर्य की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सचिव डॉ. अली असगर, डॉ. दयानंद ¨सह, डॉ. मधुसूदन प्रसाद, डॉ. धर्मवीर कुमार, डॉ. कन्हैया शर्मा, प्रो. प्रेमनाथ उपाध्याय, डॉ. रमेश साह, सुधीर कुमार जायसवाल, अंबिका यादव, डॉ. रूबी पाठक, ई. गुलशन कुमार, डॉ. तनवीर अहमद आदि उपस्थित थे।