सिसवन ढाला पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग
फोटो 14 सिव 29 जासंसिवान सिसवन ढाला के बंद होने के कारण शनिवार को सिसवन ढाला से आंदर ढाला ओबरब्रिज तक लगे भीषण जाम में पूरे दिन वाहन रेंगते दिखे। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़। सिसवन ढाला से आंदर ओबर ब्रिज तक भीषण जाम का सीधा असर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा गई। जाम की वजह से दोनों
सिवान। सिसवन ढाला के बंद होने के कारण शनिवार को सिसवन ढाला से आंदर ढाला ओवरब्रिज तक भीषण जाम का नजारा देखने को मिला। जाम में फंसे लोग किसी तरह से निजात पाने के चक्कर में लगे रहे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया और लोग अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। जाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें देखने केा मिली। वहीं जाम में फंसे लोगों ने ट्रैफिक पुलिस को कोसते रहे।
ट्रेन पकड़ने के लिए पैदल भागे
जाम के दौरान कई ऐसे यात्री भी थे जो सामान लेकर पैदल ही जंक्शन का रुख करने लगे। कुछ यात्री तो दौड़ लगाते हुए ट्रेनों को पकड़ने के लिए जंक्शन की तरफ गए।
लोगों की मनमानी से भी बढ़ी परेशानी
गाड़ियों की वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ी तो लोगों की मनमानी भी जाम का एक बड़ा कारण थी। स्टेशन रोड में डिवाइडर नहीं होने के कारण गाड़ियों की कई कतारें दूसरे लेन में देखने को मिल रही थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।