जाति-धर्म से ऊपर उठकर होगा मतदान : मनोज
सिवान। रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के
By Edited By: Published: Tue, 27 Oct 2015 05:24 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2015 05:24 PM (IST)
सिवान। रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के दर्जनों गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से विकसित बिहार बनाने के लिए बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जंगलराज राज टू की वापसी न हो इसके लिए विस क्षेत्र की जनता एनडीए के पक्ष में गोलबंद हो चुकी है। लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करेंगे। भाजपा प्रत्याशी श्री कुमार को रेनुआ में ग्रामीणों ने सिक्कों से तौल जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भाटी, महरौली, विशुनपुरा, टारी, महुअल व बडरम सहित दर्जनों गांव का सघन दौरा किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें