क्षेत्र की समृद्धि को एनडीए जरूरी : मनोज
सिवान। प्रदेश में समृद्धि व खुशहाली एनडीए सरकार ही ला सकती है। भ्रष्टाचार व अपराध से त्रस्त जनत
By Edited By: Published: Sun, 25 Oct 2015 05:49 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2015 05:49 PM (IST)
सिवान। प्रदेश में समृद्धि व खुशहाली एनडीए सरकार ही ला सकती है। भ्रष्टाचार व अपराध से त्रस्त जनता एनडीए के पक्ष में पूरी तरह एकजुट है। रघुनाथपुर विस की अमन पसंद जनता जंगलराज टू को किसी कीमत पर नहीं आने देगी। यह बातें रघुनाथपुर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने रविवार को विस क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के दौरे के क्रम में कही।
ाजपा प्रत्याशी ने सरैया, मोहम्मदपुर, हरपुर, पचहरवा, हरपालपुर, नदियांव, हथौड़ा आदि गांव का दौरा कर सर्वाधिक मतों से विजयी बना एनडीए की सरकार बनाने की अपील की। रालोसपा प्रदेश सचिव हेमंत कुशवाहा, अशोक यादव, बीरवल चौधरी, विजय यादव, विंध्याचल पांडेय, गजेन्द्र यादव, राजेश कुमार यादव, बाबूलाल राम आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें