Move to Jagran APP

बिहार से भ्रष्टाचार मिटाने को महागठबंधन की सरकार जरूरी : तेजस्वी

बिहार से बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दूर करने के लिए महागठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार बहुत जरूरी है। यह बातें शनिवार को हसनपुरा प्रखंड के डीबी स्थित विष्णुदेव प्रसाद यादव उच्च विद्यालय के खेल मैदान में दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी अमरनाथ यादव आंदर के गहिलापुर स्थित रामकृष्ण उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में दरौली विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी सत्यदेव राम रघुनाथपुर के कुशहरा मैदान में रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी तथा भगवानपुर कॉलेज परिसर में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी विजय शंकर दुबे के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 06:28 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:28 PM (IST)
बिहार से भ्रष्टाचार मिटाने को महागठबंधन की सरकार जरूरी : तेजस्वी

सिवान । बिहार से बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दूर करने के लिए महागठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार बहुत जरूरी है। यह बातें शनिवार को हसनपुरा प्रखंड के डीबी स्थित विष्णुदेव प्रसाद यादव उच्च विद्यालय के खेल मैदान में दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी अमरनाथ यादव, आंदर के गहिलापुर स्थित रामकृष्ण उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में दरौली विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी सत्यदेव राम, रघुनाथपुर के कुशहरा मैदान में रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी तथा भगवानपुर कॉलेज परिसर में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी विजय शंकर दुबे के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यह विधानसभा चुनाव नहीं बल्कि बेरोजगारी हटाओ आंदोलन है। लोगों में जात-पात से ऊपर उठकर, कमाई, पढ़ाई, दवाई, सिचाई व सुनवाई का मुद्दा होना चाहिए। सिवान, गोपालगंज के लोग पलायन करते हैं। कमाने के लिए बाहर जाते हैं। सभी विभागों में रिक्तियां खाली हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बनते ही 10 लाख युवाओं की बहाली की जाएगी। उन्होंने वर्तमान सरकार को घोषणाओं की सरकार बताया। उन्होंने सभी महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर जीत दिलाने तथा मेरे हाथों को मजबूत करने की अपील की। जगह-जगह नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया गया। सभा की अध्यक्षता व संचालन जयनाथ यादव ने किया। सभा को राजद नेत्री हिना सहाब, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, राजद नेता मुन्ना शाही, अवधेश चौहान, अलग सिंह, हृदया यादव, ओमप्रकाश सिंह, अनिल चौधरी, जयशंकर पंडित, जयप्रकाश यादव, अश्वत्थामा यादव, श्रीराम चौधरी आदि ने संबोधित किया। कुशहरा पंचायत में सभा की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.