Move to Jagran APP

सिवान में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, न्यूनतम पारा लुढ़क कर पहुंचा आठ डिग्री सेल्सियस

सिवान। जिले में पिछले एक सप्ताह से ठंड का कहर जारी है। सोमवार को पूरे दिन पछुआ हवा के बहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का आभास हुआ। ठंड के कारण लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे। हाड़कपा रही पछुआ हवाओं के बहने से तापमान रोज लुढ़क रहा है। वहीं इस ठंड में घने कोहरा ने भी आग में घी डालने जैसा काम किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 12:04 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 12:04 AM (IST)
सिवान में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, न्यूनतम पारा लुढ़क कर पहुंचा आठ डिग्री सेल्सियस
सिवान में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, न्यूनतम पारा लुढ़क कर पहुंचा आठ डिग्री सेल्सियस

सिवान। जिले में पिछले एक सप्ताह से ठंड का कहर जारी है। सोमवार को पूरे दिन पछुआ हवा के बहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का आभास हुआ। ठंड के कारण लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे। हाड़कपा रही पछुआ हवाओं के बहने से तापमान रोज लुढ़क रहा है। वहीं इस ठंड में घने कोहरा ने भी आग में घी डालने जैसा काम किया। सोमवार की सुबह सड़कों पर घना कोहरा भी देखने को मिला। जो दिन चढ़ने के साथ गायब हो गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकली लेकिन बर्फीली हवाओं के बहने के कारण यह भ्ज्ञी लोगों को ठंड से निजात नहीं दिला पाई। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा जो शाम के समय में 12 डिग्री पर पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान इस वर्ष का सबसे न्यूनतम रहा। ठंड का असर इस कदर देखने को मिल रहा हे कि शाम होते ही बाजारों से लोग अपने अपने घरों की ओर रुख कर ले रहे हैं। स्थिति यह है कि जरूरी काम को लेकर ही लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। बढ़ती ठंड के कारण प्रशासन द्वारा अलाव की हुई व्यवस्था भी नाकाफी साबित हो रही है। वहीं दूसरी ओर कई जगह अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ---------------- महंत ने कराई अलाव की व्यवस्था, लोगों को मिली राहत संसू, बड़हरिया (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित मंदिर परिसर के आसपास मंदिर के महंत भगवान दास महाराज और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर के पास तथा सड़क किनारे विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था करने से राहगीरो, रिक्शा, ठेला चालक आदि को ठंड से राहत मिली।

loksabha election banner

--------------------- चौक-चौराहे पर अलाव जलाने की मांग संसू, बसंतपुर (सिवान) : प्रखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है, लेकिन प्रखंड में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, राजद के देवीलाल शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद आदि ने विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग प्रशासन से की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। --- आंदर में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से रोष संसू, आंदर (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय समेत पतार चट्टी, असांव बाजार, बाजार,सहसराव बाजार, तियांय बाजार आदि चौक-चौराहों पर प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं कराए जाने से लोगों में रोष है। लोगों में प्रशासनिक अधिकारियों व प्रतिनिधियों के प्रति निराशा का भाव दिख रहा है। कई समाजसेवी लोगों द्वारा प्रशासन से विभिन्न जगह अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की गई। लेकिन प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं कराया गया। इससे लोगों में रोष है। इस संबंध में सीओ रामेश्वर राम ने बताया कि 10 दिन पहले असांव पंचायत में अलाव की व्यवस्था की गई थी। मौसम ठीक होने के बाद बंद कर दिया गया। जल्द ही अलावा की व्यवस्था की जाएगी। एक सप्ताह से तापमान में आई गिरावट का आंकड़ा

तिथि अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) 11 जनवरी 22 13 12 जनवरी 20 11 13 जनवरी 21 09 14 जनवरी 21 09 15 जनवरी 20 08 16 जनवरी 18 08 17 जनवरी 18 08


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.