सिवान के महाराजगंज में हनुमत प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ को निकली कलशयात्रा
संस महाराजगंज (सिवान)। प्रखंड के विशुनपुर महुआरी गांव स्थित हनुमान मंदिर में हनुमत प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बुधवार को हाथी-घोडे़ व बैंड बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा यज्ञ स्थल से चलकर महुआरी शिव मंदिर स्थित तालाब के पास पहुंच वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भर कर पुन धोबवलिया आकिल टोला होते हुए विशुनपुर हनुमान मंदिर पहुंची जहां कलश पूजा की गई।
संस, महाराजगंज (सिवान)। प्रखंड के विशुनपुर महुआरी गांव स्थित हनुमान मंदिर में हनुमत प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बुधवार को हाथी-घोडे़ व बैंड बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा यज्ञ स्थल से चलकर महुआरी शिव मंदिर स्थित तालाब के पास पहुंच वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भर कर पुन: धोबवलिया, आकिल टोला होते हुए विशुनपुर हनुमान मंदिर पहुंची जहां कलश पूजा की गई। इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि इस दौरान सात जुलाई को अष्टयाम का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 13 जुलाई को होगी। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, राजू यादव, विकास कुमार यादव, सुरेश यादव, धर्मेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, टुकड़ यादव, मनीष कुमार, धीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे। मानव की मुक्ति का एक मात्र मार्ग है कृष्ण नाम का जाप
संसू, भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड के सोनवर्षा में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ में बुधवार को भागवत कथा में संत गोविद महाराज ने भक्त प्रहलाद, राजा बली, अजामील ब्राह्मण आदि की कथा सुना श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कहाकि भगवान नाम की महिमा अपार है जो मनुष्य भगवान कृष्ण के नाम का जाम करते हैं वे प्रभु की शरण में चले जाते हैं। मानव की मुक्ति का एक मात्र मार्ग कृष्ण नाम जाप है। आगे कहाकि कोई भी मनुष्य जाति से नहीं कर्म से महान बनता है, चाहे वह अजामील ब्राह्मण हो या भक्त प्रहलाद। अगर समय रहते मानव शरीर के रोगी होने एवं मृत्यु से पहले ही अपने किए हुए अशुभ पाप कर्मों का प्रायश्चित नहीं करता है तो नरक की प्राप्ति निश्चित है। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।