एलियन जैसे शक्ल वाले बच्चे को बकरी ने दिया जन्म, देखने को उमड़ी भीड़
सिवान में एक बकरी ने इंसानी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई।
सिवान [जेएनएन]। बिहार के सिवान जिले के मैरवा प्रखंड के धरहरा में एलियन जैसे शक्ल के जन्मे बकरी के बच्चे को देखने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। गामीणों ने कहा कि बकरी के बच्चे की ऐसी शक्ल पहले कभी नहीं देखी।हालांकि कुछ घंटे के बाद बच्चे की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धरहरा गांव के विशेश्वर गोड़ के घर गुरुवार की रात एक बकरी ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें एक बच्चा विचित्र शक्ल का था। इसकी चर्चा तेजी से कई गांवों में फैल गई। उसे देखने के लिए आसपास के गांव से लोगों के आने का तांता लग गया।
उस बच्चा का मुंह बकरी के जैसा नहीं था,जबकि शरीर का शेष हिस्सा बकरी की तरह ही था। आंखें नाक के ठीक ऊपर माथे के बीच में थी। एक ही आंख में दो पुतलियां दिख रही थी। पिछले पैर में तीन-तीन नाखून थे।
यह भी पढ़ें: मंदिर में हुई बिन ब्याही मां की शादी, गवाह बना नवजात बेटा और पूरा अस्पताल
घर पर इस तरह का बकरी का बच्चा जन्म लेने को ईश्वर की लीला बताते हए विशेश्वर गोड़ और उसके परिवार के लोग खुश थे लेकिन यह खुशी देर तक नहीं ठहर सकी। करीब 12 घंटे बाद इस विचित्र बच्चा की मौत हो गई। अन्य दो बच्चे जीवित हैं।
यह भी पढ़ें: पहले जाली दस्तख्त कर पति के खाते से निकाले पैसे, फिर किया घरेलू हिंसा का केस