भगवानपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर, बीडीओ-सीओ ने किया दौरा
सिवान। उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के विभिन्न गांवों बाढ़ की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Aug 2017 03:02 AM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2017 03:02 AM (IST)
सिवान। उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के विभिन्न गांवों बाढ़ की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। बुधवार को बीडीओ रवि सिन्हा एवं सीओ पंकज कुमार ने स्थानीय मुखिया सुभाष ¨सह को साथ लेकर दौरा किया। बीडीओ ने बताया कि पानी की रफ्तार बढ़ रही है। सड़कों पर जल जमाव हो गया है। उन्होंने बताया कि चोगेठिया गांव के लोगो ने नाव की मांग की है। वहां के लिए दो नावों की व्यवस्था की जा रही है। बीडीओ ने बताया चोगेठिया गांव के लगभग 50 घर बाढ़ के पानी घिरे हुए हैं। ग्रामीण सतेंद्र यादव ने बताया कि प्रशासन के लोग आते जरूर हैं लेकिन सहयोग के नाम पर अब तक कुछ भी नहीं मिला है ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें