Move to Jagran APP

सिवान में बांस के सहारे होती है विद्युत आपूर्ति

सात निश्चय योजनाओं में अहम हर घर नल जल की सेवा बसंतपुर पंचायत के लोगों को अभी भी पूर्णत नसीब नहीं हो रही है। यहां छह महीने से इस योजना की सेवा ठप पड़ी है और इसकी जानकारी लेने के लिए अब तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने हिम्मत नहीं जुटाई। वार्ड वासियों ने बताया कि पांच-छह दिन उन्हें पानी मिला लेकिन बाद में नलकूप बंद हो गया। यहां से बसंतपुर से आनेवाली पक्की सड़क भगवानपुर प्रखंड के गांव को जोड़ती है। कोरोना काल से ही बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में नहीं जा रहे हैं। जिससे नौनिहालों को मिलने वाली सेवाएं भी हवा हवाई हो गई हैं। यहां बहुत से लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है। बिजली का तार बांस के सहारे ही टंगा है और इस बांस के पोल से विद्युत आपूर्ति होने से लोगों में अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 11:16 PM (IST)
सिवान में बांस के सहारे होती है विद्युत आपूर्ति
सिवान में बांस के सहारे होती है विद्युत आपूर्ति

सिवान। सात निश्चय योजनाओं में अहम हर घर नल जल की सेवा बसंतपुर पंचायत के लोगों को अभी भी पूर्णत नसीब नहीं हो रही है। यहां छह महीने से इस योजना की सेवा ठप पड़ी है और इसकी जानकारी लेने के लिए अब तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने हिम्मत नहीं जुटाई। वार्ड वासियों ने बताया कि पांच-छह दिन उन्हें पानी मिला, लेकिन बाद में नलकूप बंद हो गया। यहां से बसंतपुर से आनेवाली पक्की सड़क भगवानपुर प्रखंड के गांव को जोड़ती है। कोरोना काल से ही बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में नहीं जा रहे हैं। जिससे नौनिहालों को मिलने वाली सेवाएं भी हवा हवाई हो गई हैं। यहां बहुत से लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है। बिजली का तार बांस के सहारे ही टंगा है और इस बांस के पोल से विद्युत आपूर्ति होने से लोगों में अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

loksabha election banner

पूर्व प्रखंड प्रमुख डॉ. हरिद्वार प्रसाद तथा पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद का घर इसी वार्ड में है। पूर्व मुखिया ने बताया कि कई बार पदाधिकारियों से कहा गया, लेकिन किसी द्वारा ध्यान नहीं दिया। यहीं हाल वार्ड नं. 17 में है। यहां जर्जर तार के सहारे विद्युत आपूर्ति की जाती है तथा बार हमेशा टूट-टूट कर गिरते रहते हैं।

आंगनबाड़ी केंद्र पर लटका ताला :

जागरण आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जागरण प्रतिनिधि वार्ड नं, 1 में 12.30 में आंगनबाड़ी केंद्र की पड़ताल की तो ताला लटका हुआ पाया गया और केंद्र पर कोई उपस्थित नहीं था। वार्ड नं. 17 में भी कोई नहीं पाया गया। लोगों ने बताया कि कोई बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र में नहीं जा रहा है। सड़क पर नल का पानी गिरने से लोग परेशान :

वार्ड नं 10 में पक्की सड़क पर नाले का गंदा पानी गिरता रहता है। इस कारण जहां सड़क टूटती जा रही है, वहीं राहगीर इसमें गिर कर घायल होते हैं। गंदे पानी की बदबू से लोगों को यहां रहना मुश्किल हो गया है। यही हाल बसंतपुर से महाराजगंज जाने वाली सड़क का है। नल का पाइप लिक होने से सड़क पर जलजमाव हो गया है। रात में लोग साइकिल या पैदल चलने पर गिर कर चोटिल हो जा रहे हैं। गंदगी से लोग परेशान :

बसंतपुर में गंदगी भी एक समस्या के रूप में है। पुरानी बाजार वार्ड नं. 4 में गंदगी का स्वच्छता अभियान को आइना दिखा रहा है। यही हाल वार्ड नं. 1 में स्टेट हाई वे 73 से थाना जानेवाली सड़क के किनारे की है। बसंतपुर हाई स्कूल का खेल मैदान भी गंदगी से भरा पड़ा है।

---

कहते हैं लोग :

पंचायत में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है, करीब छह माह से नल का जल बंद होने से लोगों को शुद्ध पेय जल नहीं मिल रहा है। नल जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। विभाग को इसके लिए पहल करनी चाहिए।

वाजिद अली

----

नलजल की बड़ी समस्या है पाइप का लीक हो जाना। प्रशासन को चाहिए की गुणवत्ता पूर्ण पाइप का इस्तेमाल करे। जिससे उपभोक्ताओं तक इस योजना का लाभ पहुंच सके।

जगनारायण सिंह

----------

जल जमाव की समस्या नलजल विभाग की लापरवाही से है। सड़क पर पानी बहने से चलना मुश्किल हो गया है। वहीं लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इसे ठीक करना चाहिए।

गजेंद्र राय

------

बसंतपुर वार्ड नं. 4 में सड़क के किनारे गंदगी का ढेर लगा हुआ है। यही हाल वार्ड न. 1 में सड़क के किनारे की है। जनप्रतिनिधि व सरकारी पदाधिकारियों को इसके लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

सरोज कुमार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.