जेल में बिगड़ी बंदी की हालत, आनन फानन में पहुंचाया अस्पताल
सिवान। पारिवारिक मामले में जेल में बंद एक बंदी की हालत शुक्रवार की शाम अचानक बिगड़ गई। हालत बिगड़ने की
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 09:43 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:43 PM (IST)
सिवान। पारिवारिक मामले में जेल में बंद एक बंदी की हालत शुक्रवार की शाम अचानक बिगड़ गई। हालत बिगड़ने की सूचना जैसे ही जेल प्रशासन को मिली आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात में सुधारा के बाद देर संध्या कारा पुलिस उसे
लेकर वापस लौट गई। जेल में बंद बंदी मुफस्सिल थाने के खुर्माबाद मोहल्ला के प्रभुनाथ राय का 20 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार है। जिसके विरुद्ध उसकी मां लीलावती देवी ने पारिवारिक मामले में मारपीट से संबंधित मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें