महारागगंज में परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों पर की फाय¨रग, सनसनी
संस, महाराजगंज (सिवान) :अनुमंडल मुख्यालय के सिहौता बंगरा उच्च विद्यालय आदर्श परीक्षा केंद्र
संस, महाराजगंज (सिवान) :अनुमंडल मुख्यालय के सिहौता बंगरा उच्च विद्यालय आदर्श परीक्षा केंद्र पर गुरुवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान केंद्र पर मौजूद लड़कियों की वीडियो बना रहे एक लड़के को रोकना पुलिस पदाधिकारियों को महंगा पड़ गया। लड़के ने अपने साले व उसके भाई को बुलाया जो आपराधिक छवि के हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचते ही पुलिस पदाधिकारियों पर ताबड़तोड़ चार राउंड फाय¨रग की। फाय¨रग की घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर भगदड़ मच गया। केंद्र के अंदर परीक्षार्थी किसी तरह से भाग कर कमरों में पहुंचे वहीं केंद्र के बाहर मौजूद अभिभावकों व अन्य ने भी इधर उधर छुप कर अपनी जान बचाई। जवाब में पुलिस ने भी अपराधियों पर फाय¨रग की। यह देख फाय¨रग करने वाले दोनों अपराधी भाग खड़े हुए। इसकी सूचना अनुमंडल मुख्यालय के पदाधिकारियों को जैसे हुई मौके पर एसडीओ मंजीत कुमार, एएसपी संजय कुमार, डीसीएलआर प्रवीण कुमार, पुलिस निरीक्षक अकील अहमद, बीडीओ नंद किशोर साह, थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गए। वहीं मुख्यालय में सूचना मिलते ही एसपी नवीन चंद्र झा भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने फाय¨रग करने वालों की पहचान पसनौली निवासी राहुल ¨सह और उसके भाई रोहित के रूप में की। केंद्र पर तैनात सअनि संजय ¨सह को हल्की चोट लगी है। घटना के बाद केंद्र की सुरक्षा को बढ़ाते हुए उसे पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिला सहित कुछ अन्य को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी थी। जानकारी के अनुसार सुबह में परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस पदाधिकारी सअनि प्रमोद दास, संजय ¨सह अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से हटा रहे थे, तभी केंद्र समीप एक मकान में रहने वाला लड़का वहां खड़ी लड़कियों की मोबाइल में वीडियो बना रहा था, यह देख पदाधिकारियों ने उसे ऐसा नहीं करने को कहा, इस पर वह पुलिस पदाधिकारियों से उलझ गया। इसी बीच उस लड़के ने अपने साले पसनौली निवासी राहुल ¨सह तथा रोहित ¨सह को फोन कर बुला लिया। नशे में धुत राहुल ¨सह और उसका भाई रोहित जो सेना का जवान है अपनी बुलेट पर सवार होकर पहुंचे और अधिकारियों संग गाली गलौज करने लगे। इस पर पदाधिकारियों ने उसे फटकार लगाई, तो राहुल ने पास में रखे लोडेड पिस्टल से पदाधिकारियों पर ताबड़तोड़ फाय¨रग कर दी। बचाव में दोनों पदाधिकारियों ने भी फाय¨रग की। इसी बीच राहुल को एक जवान ने पकड़ लिया, अपने को घिरता देख राहुल ने पुलिस पर जान मरने की नीयत से पिस्तौल तान दिया यह देख जवान ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए राहुल अपने भाई संग फरार हो गया। पुलिस ने उसकी बाइक को जब्त कर लिया है। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में पुलिस ने अपराधी की बहन, उसकी सास तथा उसके घर में रह रहे किराएदारों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी थी।