Move to Jagran APP

दो पैक्स एवं एक व्यापार मंडल में शुरू हुई धान की खरीद

संसू, रघुनाथपुर (सिवान) : रघुनाथपुर प्रखंड के 16 पैक्स में से दो पैक्स एवं एक व्यापार मंडल का सीस

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 03:01 AM (IST)
दो पैक्स एवं एक व्यापार मंडल में शुरू हुई धान की खरीद
दो पैक्स एवं एक व्यापार मंडल में शुरू हुई धान की खरीद

संसू, रघुनाथपुर (सिवान) :

loksabha election banner

रघुनाथपुर प्रखंड के 16 पैक्स में से दो पैक्स एवं एक व्यापार मंडल का सीसी होने से इन पर धान की खरीद शुरू कर दी गई है। खुजवां, टारी, संठी, निखती कला, पंजवार एवं राजपुर पैक्स ने भी ऑडिट रिपोर्ट बैंक को सौंपी है। बीसीओ अनिल कुमार ¨सह ने बताया कि जब तक पैक्स पीएफएमएस के तहत अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे, तब तक बैंक कैश क्रेडिट नहीं करेगा। इन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड में 1155 किसानों का पंजीकरण हुआ है। इनमें 519 किसानों का आधार ¨लकअप कराया जा चुका है।

रघुनाथपुर में व्यापार मंडल गोदाम पर अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद, प्रबंधक बीसीओ अनिल कुमार ¨सह ने धान खरीद शुरू करा दी है। व्यापार मंडल में 40 किसानों ने निबंधन कराया है। रघुनाथपुर व्यापार मंडल में चार किसानों से 213 ¨क्वटल धान की खरीद की गई है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, बीसीओ अनिल कुमार ¨सह, संठी पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र ¨सह, गभिरार पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार चौहान सहित कई किसान मौजूद थे।

दोन पैक्स में खरीदा गया 15 ¨क्वटल धान

दरौली (सिवान): प्रखंड क्षेत्र के दोन स्थित प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) मे वर्ष 2017-18 के लिए किसानों के धान की खरीद शुरू कर दी गई। पहले ही दिन सुदामा भगत द्वारा 51 ¨क्वटल धान बेचा गया। इनको पैक्स प्रबंधक 79 हजार 360 का चेक तुरंत प्रदान कर दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आजाद आलम ने कहा कि किसान शीघ्र पंजीकरण करा लें। इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी, कार्यपालक सहायक प्रियंका कुमारी, पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण राय, प्रबंधक अखिलेश्वर राय सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

भगवानपुर हाट में धान खरीद शुरू

भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड के उत्तरी साघर सुल्तानपुर पैक्स द्वारा धान की खरीद शुरू कर दी गई। महना गांव स्थित पैक्स गोदाम परिसर में प्रबंधक राजू कुमार राय एवं अध्यक्ष ¨रकी कुमारी द्वारा क्षेत्र के दो किसानों क्रमश: किसान प्रसाद एवं मनबोध राय से धान खरीदा।

इस अवसर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जितेंद्र कुमार चौरसिया भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर चौरसिया ने बताया कि 19 प्रतिशत तक नमी वाले धान की खरीदारी पैक्स द्वारा की जाएगी। सभी पैक्स एवं व्यापार मंडल को धान खरीदारी शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सामान्य धान 1550 रुपये एवं ग्रेड ए का धान 1590 रुपये प्रति ¨क्वटल खरीदा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मुखिया एवं किसान हरिकिशोर राय, राज किशोर शर्मा, दूधनाथ साह, बैजनाथ राय आदि उपस्थित थे।

::::


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.