Move to Jagran APP

तालाब में डूबने से बालक की मौत

सिवान। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुठनी मोड़ स्थित शाही लंगड़पुरा में एक पोखरा में डूबकर आठ व

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Oct 2017 03:05 AM (IST)Updated: Wed, 04 Oct 2017 03:05 AM (IST)
तालाब में डूबने से बालक की मौत
तालाब में डूबने से बालक की मौत

सिवान। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुठनी मोड़ स्थित शाही लंगड़पुरा में एक पोखरा में डूबकर आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा सोमवार की रात से ही गायब था। उसका अपहरण कर लिए जाने की आशंका को ध्यान में रखकर परिजन और मोहल्लेवासी

loksabha election banner

रात भर उसे इधर-उधर तलाश करते रहे। इसकी सूचना पुलिस को भी उन्होंने दी थी। पुलिस हरकत में आ गई। मंगलवार की सुबह घर के सामने स्थित पोखरा में कुछ लोगों ने बच्चा को खोजना शुरू किया तो मिला। उसे परिजन रेफरल अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शाही लंगड़पुरा के जितेंद्र गोड़ का पुत्र पीयूष कुमार (8) था। बच्चे के मरने की पुष्टि के बाद घर में कोहराम मच गया। महिलाएं एवं पुरुष दहाड़ें मार रोने लगे। परिजन की चीत्कार से वहां भीड़ एकत्रित हो गई। लोग उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे। बच्चे की मां की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। पिता जितेंद्र गोड़ विदेश में काम करते हैं। मृत बच्चा तीन भाइयों में मंझला था। बताते हैं कि वह घर के पास खेल रहा था। देर शाम जब घर नहीं लौटा तो उसकी मां को ¨चता हुई। वह उसे ढूंढने लगी लेकिन घंटों बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। आसपास के बच्चे भी उसे खोजने निकले। इस दौरान किसी ने फोन कर पुलिस को सूचित भी किया। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। बताते हैं कि कुछ दूरी पर एक कार को लोगों ने देखा था। इसी आधार पर वे बच्चे के अपहरण की आशंका व्यक्त कर रहे थे। इसे ही ध्यान में रखकर वे उसे इधर-उधर ढूंढते रहे। पोखरा में भी ढूंढा गया था लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका था। सुबह एक बार फिर बच्चों ने पोखरा में उसे ढूंढना शुरू किया, तब मृत अवस्था में मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.