तेज रफ्तार बोलेरो से टकराई बाइक, एक की मौत
छपरा। छपरा बनियापुर मुख्यमार्ग पर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा तीखा मोड़ के नजदीक एक अनियंत्रित बोलेरो की बाइक से हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
छपरा। छपरा बनियापुर मुख्यमार्ग पर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा तीखा मोड़ के नजदीक एक अनियंत्रित बोलेरो की बाइक से हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो में सवार लोग एवं चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मृतक नगरा निवासी 25 वर्षीय निहाल कुमार बताया गया है। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार घायल युवक गौरा ओपी अंतर्गत अफौर गांव निवासी शुभम कुमार बताया गया है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी छपरा से बनियापुर के तरफ एक बोलेरो जीप तेजी से जा रही थी। इसके विपरीत बाइक भी तेजी से छपरा की ओर जा रही थी । तभी चेतन छपरा तीखा मोड़ के समीप बोलेरो व बाइक की टक्कर हो गई। जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों युवक के पिता बनियापुर थाना पहुंच गए। जहां मृत युवक के परिजन दहार मार कर रोने लगे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दोनों गांव के लोग बड़ी संख्या मे बनियापुर पहुंच गए।