भाजपा की 110 बूथ कमेटियों का चुनाव
सिवान। भाजपा प्रभारी मुरलीधर राय की देखरेख में दारौदा प्रखंड के 110 बूथ अध्यक्षों एवं कमेटी क
सिवान। भाजपा प्रभारी मुरलीधर राय की देखरेख में दारौदा प्रखंड के 110 बूथ अध्यक्षों एवं कमेटी का चुनाव सम्पन्न हुआ। भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बृजनन्दन सिंह ने बताया कि दारौंदा के विभिन्न गाव में 7 से 9 फरवरी तक बूथ रस्तर पर अध्यक्ष एवं कमेटी का चुनाव प्रभारियों की देखरेख में चुनाव हुआ। बूथ अध्यक्ष के रूप में हड़सर पंचायत में डा. भरत सिंह, हीरालाल यादव, पाण्डेयपुर पंचायत में उपेन्द्र सिंह, भोला यादव, अखिलेश मिश्रा, करसौत पंचायत में हरिकिशोर सिंह, अरूण कुमार, सिरसाव पंचायत में उमेश यादव, शिवराम तिवारी, कौथुआसारगपुर पंचायत में विनोद शर्मा, रजनीकात द्विवेदी, बगौरा पंचायत में संतोष कुमार, धर्मेन्द्र माझी, सुजीत यादव, शेरही पंचायत में विनोद प्रसाद, विजेन्द्र तिवारी, मुकेश महतो, पकवलिया पंचायत में धर्मेन्द्र यादव, सुशील सिंह, रंगीला यादव सहित विभिन्न पंचायतों में 110 बूथ पर कमेटी बनाकर अध्यक्ष एवं सदस्य का चुनाव शातिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
दारौदा के भाजपा प्रभारी मुरलीधर राय ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर विशेष बल दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब बडे़ प्रखंड में दो-दो मंडल अध्यक्ष होंगे। एक पूर्वी क्षेत्र का अध्यक्ष तो एक पश्चिमी क्षेत्र का अध्यक्ष। इसी तर्ज पर दारौंदा में भी दो अध्यक्ष का चुनाव की जाएगी। इसकी भी तैयारी चल रही है। भाजपा को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।