छात्रों का दल शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना
सिवान। जिले के भगवानपुर व हुसैनगंज के बच्चों का दल शैक्षणिक परिभ्रमण पर विभिन्न जगहों के
सिवान। जिले के भगवानपुर व हुसैनगंज के बच्चों का दल शैक्षणिक परिभ्रमण पर विभिन्न जगहों के लिए रवाना हुआ। भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर के छात्रों का दल शुक्रवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना हुआ। परिभ्रमण पर गए छात्रों के दल को प्रखंड प्रमुख रामजी चौधरी ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित
इस योजना से छात्रों का बौद्धिक विकास होगा। छात्रों के साथ प्रधानाध्यापक मुश्ताक अहमद, नागेंद्र कुमार राय, नीलम कुमारी आदि भी गईं। हुसैनगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय बालक के 45 छात्र-छात्राओं का दल प्रखंड कार्यालय हुसंगगज के प्रागण से कुशीनगर के लिए रवाना हुआ। इनका नेतृत्व प्रधानाध्यापक विनय कुमार पाठक ने किया। मौके पर शिक्षिका निर्मला तिवारी, कुमारी सुनीता, रंजीत मिश्रा आदि शिक्षक उपस्थित थे।