जनता दरबार में आए 98 मामले
सिवान। जनता दरबार में गुरुवार को डीएम महेन्द्र कुमार ने जिले भर से आए फरियादियों की पीड़ा स
सिवान। जनता दरबार में गुरुवार को डीएम महेन्द्र कुमार ने जिले भर से आए फरियादियों की पीड़ा सुनी। अधिकतर मामलों का मौके पर ही निस्तारण हुआ जबकि कई गंभीर मामलों में अधीनस्थ अधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा गया। मौसम खराब होने के चलते आज फरियादियों की संख्या में कमी देखी गई।
डीएम के पास सुनवाई के लिए 98 मामले आए। इसमें सबसे अधिक मामले भूमि, वृद्धा, विकलांग पेंशन व इंदिरा आवास विवाद से संबंधित थे। मिश्रौली तितरा के ग्रामीणों ने गांव में हो रहे सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया। जिसपर डीएम श्री कुमार ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को मामले की जांच का निर्देश दिया। जनता दरबार में डीडीसी राजकुमार, एडीएम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
---------
एसपी की जनता दरबार में आए 90 मामले
जासं, सिवान : पुलिस अधीक्षक सौरव कुमार शाह ने गुरुवार को जनता दरबार में आए लोगों की फरियादें सुनी। इस दौरान मारपीट, धोखाधड़ी सहित फर्जी मुकदमे में फंसाने आदि के कई मामले आए । इनमें कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। जनता दरबार में फर्जी हत्या के मुकदमे में फंसाने के मामले की गुहार लगाने वालों की संख्या सबसे अधिक रही। उन्होंने एक-एक कर जनता दरबार में आए कुल 80 फरियादियों की फरियाद सुनी। उन्होंने मामले के निष्पादन में कोताही न बरतने व यथाशीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को जनता दरबार में शेष बचे मामलों का थानाध्यक्ष स्तर से शीघ्र निष्पादन करवाने का निर्देश दिया।