परीक्षा केंद्र पर फाय¨रग मामले में चार महिलाओं को भेजा जेल
सिवान। मुख्यालय के सिहौता बंगरा उच्च विद्यालय आदर्श केंद्र पर अपराधियों द्वारा गुरुवार को पुलिस पदाधिकारियों पर फाय¨रग के मामले में पुलिस ने हिरासत में ली गईं चार महिलाओं को एफआइआर दर्ज होने के बाद जेल भेज दिया।
सिवान। मुख्यालय के सिहौता बंगरा उच्च विद्यालय आदर्श केंद्र पर अपराधियों द्वारा गुरुवार को पुलिस पदाधिकारियों पर फाय¨रग के मामले में पुलिस ने हिरासत में ली गईं चार महिलाओं को एफआइआर दर्ज होने के बाद जेल भेज दिया। मामले में चार महिला सहित सात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सअनि संजय ¨सह के बयान पर पसनौली सागर निवासी राजेंद्र ¨सह के पुत्र राहुल कुमा ¨सह,उसके छोटे भाई आर्मी में तैनात रोहित कुमार ¨सह, राहुल के बहनोई सारण जिले के एकमा थाने के परसागढ़ निवासी सुनील राय,राहुल की बहन प्रिया राय, जीबी नगर के सोनवर्षा निवासी शैलेश कुमार ¨सह की पुत्री ज्योति कुमारी, दारौंदा थाने के बलुआ निवासी शिवजी ¨सह की पत्नी मनोरमा देवी, गोरेयाकोठी थाने के चैनपुर निवासी विपिन ¨सह की पत्नी चुन्नी देवी उर्फ सीमा देवी को अभियुक्त बनाया गया है। चारों महिलाओं को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
घर पर लगे बोर्ड को थाना लेकर आई पुलिस : जिस घर से निकलकर अपराधियों ने पुलिस पदाधिकारियों पर फाय¨रग की थी उस मकान के बाहर कार्यालय स्पेशल ब्रांच महाराजगंज,पुलिस अवर निरीक्षक शिवनारायण राय लिखित एक बोर्ड लगा हुआ था। जिसे पुलिस ने उखाड़ कर थाना लाया।
परीक्षा केंद्र पर फाय¨रग के दूसरे दिन बढ़ाई गई सुरक्षा : अनुमंडल मुख्यालय स्थित सिहौता बंगरा आदर्शपरीक्षा केंद्र पर पुलिस पदाधिकारियों पर गोली चलाने के बाद
दूसरे दिन शुक्रवार को परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद थे। केंद्र के मुख्य गेट से 200 गज की दूरी तक जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे। केंद्र के अंदर सिर्फ परीक्षार्थियों की जाने की इजाजत थी। परीक्षार्थी केंद्र पर आने के बाद परीक्षार्थी सीधे अपने कमरे में प्रवेश करती। वहीं केंद्र पर महिला पुलिस भी तैनात थीं। महिला पुलिस परीक्षार्थियों को कतारबद्ध करके परीक्षा हाल में जाने दे रही थीं। वहीं परीक्षा शुरू होते ही एएसपी संजय कुमार, डीसीएलआर प्रवीण कुमार, बीडीओ नंद किशोर साह, पुलिस निरीक्षक अकील अहमद ने केंद्र पर जायजा लिया। उसके बाद अधिकारियों का काफिला बारी-बारी से सभी सातों केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्रों के चक्कर काट रहा था।